रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा के चुनाव के लिए आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के अलावा दोनों कमिश्नर अनूप चंद्र पांडेय व अरुण गोयल 24 अगस्त को तीन दिन के राजधानी के दौरे पर आ रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान आयोग के उच्चाधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सभी कलेक्टर-एसपी की भी बैठक लेंगे। चुनाव आयोग का यह पहला दौरा है, इसलिए पुलिस और प्रशासन दोनों अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है ।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का दल 24 अगस्त को रायपुर पहुंचेगा। नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में बैठक होगी। तीन दिन के दौरे में 24 अगस्त को पहले राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद सीईओ रीना कंगाले व पुलिस विभाग की ओर से नोडल अफ सर आईपीएस ओपी पाल से तैयारियों के संबंध में जानकारी लेंगे। वहीं 25 अगस्त की बैठक काफी अहम होगी, क्योंकि इसमें सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी शामिल होंगे। सभी को तैयारियों के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कलेक्टर-एसपी के दिल की धड़कनें तेज हो गई है, क्योंकि तैयारियों में कमी की स्थिति में आयोग उन्हें हटाने की भी सिफारिश कर सकता है। वहीं अंतिम दिन 26 अगस्त को चीफ इलेक्शन कमिश्नर मीडिया के साथ चर्चा करेंगे।
31
previous post
