हिट एंड रन में युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

by sadmin
Spread the love

भिलाई। हिट एंड रन केस में युवक की मौत के बाद सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार विगत 7 मार्च की सुबह करीब 1:15 बजे लायंस श्रवण विकलांग संस्थान के सामने दक्षिण गंगोत्री सर्विस रोड में अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया था। इससे भुपेंद्र कुमार पिता सुखचंद उम्र 33 साल निवासी संजय नगर सुपेला गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे 108 की मदद से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सुपेला थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!