सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 आरोपियों से 11 हजार रुपए जब्त

by sadmin
Spread the love

बालोद। पुलिस अधीक्षक  बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनिफास एक्का के पर्यवेक्षण में सट्टा पट्टी के साथ 4 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस को सूचना मिला कि  थाना सनौद के ग्राम अरकार वा थाना गुरुर क्षेत्र के ग्राम गुरुर से  सट्टा पट्टी लिखते 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना सनौद एवम थाना गुरुर में अपराध पंजीबद्ध कर 4 (क) जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कोशले पिता श्यामलाल कोशले उम्र 24 साल, पता वार्ड 10 अरकार थाना सनौद जिला बालोद जप्ति रकम 3020 रुपए, नीलकंठ निर्मलकर उफ गोलू पिता भागवत निर्मालकर उम्र 37 साल पता शांति नगर गुरुर थाना गुरुर जिला बालोद जप्ति _रकम 2900 रुपए, विजय साहू पिता छबिलाल साहू उम्र  30 साल पता वार्ड न 6 ग्राम भिरई थाना सनौद जिला बालोद जप्ति रकम 2430 रुपए, तथा खिलावन साहू पिता शिवनाथ साहू उम्र 55 साल पता वार्ड न 12 गुरुरथाना गुरुर जिला बालोद जप्ति रकम 2650 रुपए शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!