प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला मामले में निवेशकों के खाते में जमा हुए 50 लाख रुपए, सीएम ने कहा-शिकंजा कसता जाएगा

by sadmin
Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ के चर्चित प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले में जांच शुरु होने के बाद से परत दर परत चीजें सामने आ रही हैं। निवेशकों का पैसा वापस आने लगा है। मामले में बुधवार को फिर से 50 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। जांच आगे बढऩे से शिकंजा कसता जा रहा है। इस घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने राजनीतिक सांठगांठ होने की बात कही है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा कि इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले के मामले में आज 50 लाख रुपए और जमा हुए। घोटाले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी, शिकंजा कसता जाएगा, वैसे वैसे परिणाम मिलते जाएंगे। पहले जांच इसलिए नहीं हुई क्योंकि इसमें राजनीतिक सांठगांठ थी। हम वहां तक भी पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!