पहले गए देवों की शरण में, फिर सम्हाला दीपक बैज ने मोर्चा

by sadmin
Spread the love

रायपुर/ जगदलपुर। नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने नए कर्मक्षेत्र में रविवार 16 जुलाई को मोर्चा सम्हाल लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने भोलेनाथ और बजरंग बली के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर नए कर्मक्षेत्र में सफलता के लिए प्रार्थना की।
दिल्ली से लौटने के बाद शनिवार को बस्तर के सांसद दीपक बैज ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश सरकार के प्रायः सभी मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। देर शाम रायपुर स्थित निवास में लौटने के बाद भी श्री बैज से मुलाकात करने और उन्हें बधाई देने वालों का तांता देर रात तक लगा रहा। देर से सोने के बावजूद दीपक बैज आज सुबह जल्दी उठ गए। स्नान ध्यान से निवृत होने के बाद आज सुबह छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर लोकसभा सीट से सांसद दीपक बैज अपने देवेंद्र नगर स्थित निवास से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के लिए निकले। कार्यालय पहुंचने से पहले श्री बैज ने निवास के समीप स्थित शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ और महावीर हनुमान जी से प्रार्थना की कि वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पार्टी और प्रदेशवासियों की सेवा सफलता पूर्वक कर सकें। पूजा अर्चना के बाद दीपक बैज पीसीसी कार्यलय के लिए रवाना हुए। कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री बैज का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!