मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक और मवेशी की मौत

by sadmin
Spread the love

भिलाई। मवेशी से टकराकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना 12 जुलाई की रात 9 बजे ग्राम अहेरी की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बागडूमर निवासी लक्की टंडन पिता रामजी टंडन अपने बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पम्प जा रहा था। तभी ग्राम अहेरी के पास बीच रास्ते पर अचानक मवेशी आ गया। इससे लक्की टंडन एवं मवेशी के बीच में टक्कर हुई जिससे लक्की की मौके पर ही मौत हो गई। जिस मवेशी से लक्की टंडन के टक्कर हुई उनकी भी मृत्यु हो चुकी हैं। लक्की टंडन भिलाई में प्राइवेट काम करता था। आसपास के लोगों ने 112 को सूूचनी दी। मृतक की बॉडी को मरक्यूरी सुपेला रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!