मंत्री बने मोहन मरकाम को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

by sadmin
Spread the love

रायपुर। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने शुक्रवार को मंत्रीपद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित सादे समारोह में शपथ दिलाई। मंत्री बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को बधाई। इस दौरान दरबार हॉल में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा सहित सरकार के कई मंत्री व विधायक मौजूद थे।
बता दें मोहन मरकाम को एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर बस्तर के आदिवासी युवा नेता व सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद अटकले लगाई जा रही थी कि मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। इस बीच गुरुवार को शिक्षामंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस्तीफा दे दिया। शाम तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन मरकाम को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की पुष्टि भी कर दी। वहीं शुक्रवार को मोहन मरकाम ने मंत्रीपद की शपथ भी ले ली।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!