जेल प्रहरी ने बंदी को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

by sadmin
Spread the love

जशपुर। जशपुर जिले के उप केन्द्रीय जेल में बंदियों से बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। अस्पताल पहुंचे बंदी ने बताया कि उसे जेल प्रहरी द्वारा बेदर्दी से पीटा गया, जिसकी वजह से अब वह चल-फिर नहीं पा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि बंदी के साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट किया गया है कि उसकी हालात खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल के अंदर उसकी किस निर्ममता से पिटाई की गई होगी। बंदी की हालत नाजुक होने के बाद ही उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बंदी की चोट की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में जेलर ने बताया कि एक बंदी के साथ जेल के प्रहरी राजेंद्र कुमार ने मारपीट किया है। मामला मेरे संज्ञान में आया तो प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। बंदी को उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफेर किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!