संवैधानिक और न्यायिक संस्थानो का हो रहा दुरूपयोग

by sadmin
Spread the love

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मौन सत्याग्रह रायपुर के गाँधी मैदान मे किया गया। इस मौन धरना-प्रदर्शन मे बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार भी घंटों मौन धरना मे बैठे रहें। श्री स्वर्णकार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संवैधानिक और न्यायिक संस्थानो का दुरूपयोग कर रही है जिसका ताज़ा उदाहरण सांसद राहुल गांधी को साधारण केस मे सजा मिली हैं, लोअर और हाईकोर्ट से सजा हो जाती है जोकि यह सीधा सीधा केंद्र सरकार का दखल है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेताओं  प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में गांधी मैदान में घंटों सत्याग्रह किया गया।उनके साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम सहित बड़ी संख्या मे कोंग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!