विधानसभा चुनाव करीब, स्थानीय भाजपा नेताओं ने बढ़ाई सक्रियता

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने अपनी पूरी ताकत झोंक  दी है। इस कड़ी में भाजपा के  टी-शर्ट का वितरण कर कार्यकर्ताओं और आम लोगों का उत्साह बढ़ाया गया। यह
टी-शर्ट वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शरदचंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। भाजपा के टी-शर्ट वितरण के दौरान डॉ.अग्रवाल ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ताओं व आम लोगों को अवगत कराया।उन्होने युवाओं से भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान से जुड़ने की अपील की है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि यह कार्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर किया जा रहा है। आम लोगों को भाजपा के विचारधारा से जोड़ने ऐेसे कार्य आने वाले दिनों में भी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!