24 घंटे बाद मिली शिवनाथ नदी में डूबे युवक का शव

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। शिवनाथ नदी में बहे युवक को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे की कड़ी  मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला है। ज्ञात हो कि सोमवार दोपहर को अस्पताल से घर लौट रहा युवक नदी पार करते समय बाइक सहित बह गया था। घटना के बाद उसकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक तलाश की। बाइक तो मिल गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला। नगपुरा चौकी प्रभारी एम देशमुख के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। नगपुरा निवासी गणेश मिश्रा गणेश अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर डेढ़ दो बजे के करीब वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डैम पार करने के लिए बोला। विजय अपनी बाइक से धीरे-धीरे नदी पार करने लगा। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया। पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!