21
दुर्ग, ShorGul.news । नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत नगर निगम के 24 एमएलडी, 42 एमएलडी और 11 एमएलडी इंटरवेल फिल्टर प्लांट को महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने जलकार्य प्रभारी संजय कोहले व अधिकारियो के मौजूदगी में एजेंसी लक्ष्मी इंजीनियरिंग के मनोज सिंह को पांच साल के लिए संधारण कार्य और संचालन हेतु आदेश पत्र सौप कर जिम्मेदारी दी है।
बैठक में शहर में पेयजल की दिक्कत न हो इस विषय पर काफी लंबी चर्चा हुई। एजेंसी को संचालन हेतु हैंड ओवर करने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा अमृत मिशन प्लान के तहत पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन करने के दिये निर्देश। इस दौरान बैठक में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, दीपक साहू, भोला महोविया, नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता मोहित मरकाम, एजेंसी के मनोज सिंह, कपीस दीक्षित के अलावा अन्य मौजूद रहें।
