दुर्ग जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं का किया गया 10 लाख का बीमा

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में भारतीय डाक विभाग के माध्यम से अधिवक्ताओ का 10 लाख रुपए का ग्रुप बीमा सोमबार दोपहर 2 बजे से संघ के सभागार में शुभारंभ किया गया। बीमा का प्रथम वर्ष का प्रीमियम 396 रुपए संघ के द्वारा वहन किया जा रहा है। प्रथम दिन अनेकों अधिवक्ता लाभान्वित हुए। मंगलवार 4 जुलाई  से प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक संघ के सभागार में बीमा किए जाने का कार्य प्रारंभ रहेगा। कार्यक्रम को संघ की अध्यक्ष नीता जैन व पोस्ट ऑफिस के ब्रांच मैनेजर भावेश सिन्हा ने संबोधित कर बीमा लाभ के बारे में जानकारी दी व अधिवक्ताओ के प्रश्नों का उत्तर दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी,सुनीता कसार,सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल,ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार, मीडिया प्रभारी मो.दानिश परवेज़, सदस्य आशीष शुक्ला, उमा भारती साहू, अशोक सिन्हा, मार्केटिंग मैनेजर शशांक वाजपेयी, सब पोस्ट मास्टर सुनीता मैडम सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा व मो.दानिश परवेज़ ने दी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!