लूट के आरोपी पकड़ाए, सुबह टहलने वालों को करते थे टारगेट… कई थानों में दर्ज हैं मामले

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । सुपेला पुलिस ने लूट के आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस दो आरोपियों से लूट के 20 मोबाइल व घटना में इस्तेमाल किए जाने वाले एक्टिवा को जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 5 लाख रुपएए बताई जा रही है। आरोपियों का लूट का तरीका अलग ही था। दरअसल यह दोनों सुबह टहलने वालों को टारगेट करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

दुर्ग जिले के अलग अलग थानों में पुलिस को लगातार सुबह टहलने वालों से मोबाइल व चेन लूट की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाई। पुलिस टीम सिविल ड्रेस में लूटेरों को पकड़ने के लिए सर्चिंग शुरू की। इस दौरान संदेह के आधार पर जवाहर नगर IHSDP कालोनी के पास वैशाली नगर निवासी एस. सचिन उर्फ जहर तथा संग्राम चैक केम्प-1 निवासी आदित्य यादव उर्फ डंपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस की पूछताछ में पहले तो दोनों गुमराह करते रहे। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच्चाई बताई। दोनों आरोपियों ने थाना सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर, मोहन नगर, भिलाई भट्टी आदि स्थानों से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी टहलने निकले बुजुर्ग लोगों को टारगेट करते थे। इस पूरी कार्रवाई में सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक सतीश साहू, एएसआई राजेन्द्र देशमुख (स्मृति नगर), प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, प्रकाश तिवारी, आर. आवेश सिद्धीकी, नितेश पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, दुर्गेश सिंह (वैशाली नगर), भीम यादव, नियाज खान, आशीष, शैलेष यादव, जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी, विवेक सिंह, उपेन्द्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!