रायपुर, ShorGul.news। पहाड़ी चौक गुढिय़ारी स्थित जमीन का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर फर्जी अंगुठा लेकर अपने नाम कराने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर गुढिय़ारी पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निर्मला देवांगन 55 वर्ष द पार्क साइड रिषभ बिल्डर्स कचना खम्हारडीह की रहने वाली है। बताया जाता है कि प्रार्थिया की पहाड़ी चौक गुढिय़ारी में 10061 वर्गभूमि व 13 डिस्मिल भूमि एवं विकाश नगर स्थित 25 डिस्मिल भूमि का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर प्रार्थिया के पिता का फर्जी अंगुठा का निशान लगाकर भूमि को आरोपी देवेन्द्र देवांगन, भुनेश्वर, जीतेन्द्र व अन्य 3 लोगों ने अपना नाम करा लिया। जब इस बात की जानकारी प्रार्थिया को लगी, तो उसने इसकी शिकायत गुढिय़ारी थाना में की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
26
previous post
