लाखों रुपए के जेवरात के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

बालोद-रायपुर, ShorGul.news । अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के बाफना ज्वेलर्स में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मास्टर माइंड सहित कुल 12 आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से 85 लाख रूपए मूल्य के जेवरात आदि बरामद कर लिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि अर्जुन्दा के बाफना ज्वेलर्स में गत दिनों अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर 1620 ग्राम सोना करीब 31 किलो चांदी और नगदी 1 लाख 78 हजार रूपए पर हाथ साफ कर दिया था। यही नहीं आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर सेट भी चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अपने मुखबीरों का जाल बिछाकर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी। इसी दौरान राजनांदगांव में एक चार पहिया वाहन व चार  संदिग्ध व्यक्ति दिखे। इनका हुलिया अर्जुन्दा में कुछ स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज से मेल खाया। इस पर पुलिस ने बारीकी से छानबीन करते हुए संदिग्ध लाखन सिंह भाटिया और महेश वाल्मिकी को दबोचा गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी टूट गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाफना ज्वेलर्स में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों के कब्जे से 85 लाख रूपए मूल्य के जेवरात आदि बरामद किया गया है। वहीं चोरी में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!