21
रायपुर, ShorGul.news । 228 नग ट्रक का टायर खरीदकर 16 लाख 73 हजार 982 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विवेक अग्रवाल 41 वर्ष आनंदम वर्ड सिटी कचना का रहने वाला है। बताया जाता है कि आरोपी मेसर्स थनवी एसोएिसनर के मालिक नागेश्वर राव ने प्रार्थी से 228 नग ट्रक का टायर खरीदा और 16 लाख 73 हजार 982 रुपए का चेक दिया। जिसे बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर देवेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
