सेना के जवान ने निको कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर किया मारपीट, भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । निको कंपनी के मैनेजर का अपहरण कर मारपीट मामले में पुलिस ने एक्स आर्मीमैन को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी एक्स आर्मी मैन बेनी प्रसाद के खिलाफ धारा 294, 323, 506,365 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  पुलिस ने आरोपी की कार से हथौड़ा, चाकू और इलेक्ट्रीक वायर बरामद गया है।
जानकारी के अनुसार 4 लाख रुपए के लेनदेन में एक्स आर्मीमैन ने अपने साथी का अपहरण कर लिया। दिन दहाड़े सेक्टर-7 से कार में बिठाया और उसका हाथ पैर इलेक्ट्रीक वायर से बांध दिया। मुंह में टेप लगाकर अंडा बालोद रोड ले गया। मारपीट की और उसके बाद उसे घर छोड़ दिया।
सेक्टर-7 सड़क 31 ए, क्वार्टर- 5 ए निवासी गंगदेव प्रसाद पिता स्व. संपत बारले (40) वर्ष ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि 29 जून को सुबह 8 बजे की घटना है। प्रार्थी गंगदेव प्रसाद निको स्टील प्लांट में गंगादेव मैनेजर है। उसकी बेनी प्रसाद से जान पहचान थी। रात की ड्यूटी कर 29 जून की सुबह 8 बजे नेहरु नगर पहुंचा। उसी समय बेनी कार से पहुंचा और गंगादेव को अपने कार में ढकेल कर बैठा लिया। अपहरण कर पहले उसका हाथ पैर इलेक्ट्रीक तार से बांध दिया। मुंह में टेप लगा दिया। बेनी ने किसी नुकीली वस्तु से गंगादेव पर वार किया। डराधमका कर उसे अंडा बालोद रोड ले गया। वहां से वापस तालपुरी ले गया। करीब 1 घंटे तक उसे घुमाता रहा। पैसा नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!