2 दिवसीय लघु सांगीतिक कार्यशाला 1 जुलाई से

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । कला-साहित्य अकादमी द्वारा दो दिवसीय लघु सांगीतिक कार्यशाला का आयोजन 1 और 2 जुलाई को एमपी हॉल,भिलाई होटल के सभागार में किया जा रहा है। कार्यशाला का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तथा संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड प्राप्त संगीत की ज्ञाता डॉक्टर अंजना पुरी (धर्मपत्नी बंशी कौल अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नाट्य निर्देशक) द्वारा किया जायेगा। कार्यशाला में संगीत तथा रंग संगीत के विषय में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान कर भिलाई के समस्त कला बिरादरी को संगीत तथा विशेष कर रंग-संगीत के ज्ञान को समृद्ध करेंगी।

उक्त कार्यशाला में भिलाई -दुर्ग के वरिष्ठ तथा युवा नवोदित कलाकार भाग लेंगे।कार्यशाला दोनों दिन सायं 6 से 8.30 के मध्य आयोजित है।इस कार्यशाला के संयोजक वरिष्ठ रंगकर्मी मणिमय मुखर्जी तथा सहयोगी चारु श्रीवास्तव एवं श्वेता यादव है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!