दुर्ग के व्यापारी से 2 करोड़ की ठगी, फर्जी ईडी अधिकारी बनकर ले उड़े कैश

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में दो करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। 5 लोगों ने फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के पास पहुंचे और 2 करोड़ रुपए कैश लेकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार यह ठगी दुर्ग के व्यापारी विनीत गुप्ता के साथ हुई। व्यापारी विनीत गुप्ता के पास 5 लोगों का एक ठग गिरोह ईडी की छापेमारी टीम बन कर पहुंचे थी। फर्जी ईडी अधिकारी जो सूट बूट में आए थे उन्होंने इस 2 करोड़ रकम को जब्त करते हुए कारोबारी को डर दिखाया और देखते ही देखते 5 मिनट के अंदर अपने साथ हुए रकम लेकर फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला कि पीडि़त व्यापारी ने यह रकम अपने चार-पांच अन्य सहयोगी व्यापारियों से इक_ा कर अपने पास रखी थी।मोहन नगर थाना के टीआई विपिन रंगारी ने इस घटना की पुष्टि की। टीआई रंगारी ने बताया कि पांचो ठगी के आरोपी बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!