आधार अपडेशन के लिए भिलाई में 19 जुलाई तक लगेगा शिविर

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । आधार अपडेशन के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा 19 जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की आम नागरिकों से अपील है कि जिन्होंने अब तक अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है वह अपना आधार कार्ड शीघ्र ही अपडेट करा लें। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक है जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आधार अपडेशन जरूरी है। 10 वर्ष पूर्व जिन्होंने अपना आधार कार्ड बनवाया है उन्हें आधार अपडेशन करवाना अत्यंत अनिवार्य है। ताकि उन्हें इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो और दिक्कतों का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर भिलाई निगम के द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें हो रही है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के जोन कार्यालय के चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है।
आधार अपडेशन के लिए 30 जून को वार्ड 4 नेहरू नगर सियान सदन, वार्ड 16 सपुेला बाजार सामुदायिक भवन संकर पारा, वार्ड 33 संतोषी पारा केम्प 02 स्वास्थ्य कार्यालय दुबेलिया साहू समाज के पास, वार्ड 41 औधोगिक क्षेत्र छावनी सामुदायिक भवन, वार्ड 60 सेक्टर 05 पश्चिम संत विजय एडोटोरिया, 3 जूलाई को वार्ड 5 कोसानगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 19 राजीव नगर राम जानकी मंदिर, वार्ड 34 वीर शिवाजी वार्ड पार्षद कार्यालय मिलन चौक, वार्ड 42 गौतम नगर राज टेलर के पास शीतला मंदिर के पास भवन, वार्ड 61 सेक्टर 06 पूर्व नगर निगम जोन कार्यालय, 4 जुलाई को वार्ड 6 प्रियदर्शिनी परिसर संजय नगर शीतला मंदिर, वार्ड 20 वैशाली नगर सांस्कृतिक भवन, वार्ड 35 शारदा पारा पार्षद कार्यालय जनता स्कूल के पास, वार्ड 43 बापू नगर अम्बेडकर भवन, वार्ड 62 सेक्टर 06 मध्य कालीबाड़ी,  5 जुलाई को वार्ड 07 राधिका नगर सियान सदन, वार्ड 21 कैलाश नगर सियान सदन, वार्ड 36 श्याम नगर आंगनबाड़ी पानी टंकी, वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर गणेश मंच उडिय़ा बस्ती, वार्ड  63 सेक्टर 06 पश्चिम सड़क 70 पार्षद निवास के पास, 6 जुलाई को वार्ड 8 कृष्णा नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड 22 कुरूद सांस्कृतिक मंच बाजार चौक, वार्ड 37 संत रविदास नगर संत रविदास भवन चटाई क्वाटर, वार्ड 45 बालाजी नगर सामुदायिक भवन सांई मंदिर परिसर, वार्ड  64 सिविक सेंटर सेक्टर 10 सड़क 12 व 13 पार्षद कार्यालय के पास, 7 जुलाई को वार्ड 09 राजीव नगर सुपेला सांस्कृतिक मंच, वार्ड 23 घॉसीदास नगर दुर्गा मंच, वार्ड 52 सेक्टर 03 दुर्गा पूजा मंच अखाड़ा मैदान, वार्ड 46 दुर्गा मंदिर मिनीमाता नगर सभागार, वार्ड 64 सेक्टर 10 गुण्डिचा मंच, 10 जुलाई को वार्ड 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना वार्ड कार्यालय, वार्ड  24 हाउसिंग बोर्ड सियान सदन के सामने, वार्ड 53 सेक्टर 01 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड  47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड 66 सेक्टर 07 पूर्व सेक्टर 07 पार्षद कार्यालय के पास, 11 जुलाई को वार्ड 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड 25 जवाहर नगर हा.बोर्ड लाल पानी टंकी, वार्ड 54 सेक्टर 01 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड 48 जोन 03 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड 67 सेक्टर 07 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती, 12 जुलाई को वार्ड 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चैंक कर्मा भवन के पास, वार्ड 26 रामनगर मुक्तिधाम कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड 55 सेक्टर 02 पूर्व डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड 68 सेक्टर 08 बीएनएस स्कूल, 13 जुलाई को वार्ड 13 पुरानी बस्ती कोहका मंगल बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड 27 शास्त्री नगर प्रा.शा. के पास मंच, वार्ड 56 सेक्टर 02 पश्चिम डोम शेड सड़क 06 शक्ति सदन, वार्ड 50 शास्त्री नगर गणेश मंच सड़क 36 व 37 के मध्य, वार्ड 69 हास्पिटल सेक्टर वरिष्ठ नागरिक मंच, दिनांक 14.07.2023 को वार्ड 17 नेहरू भवन, वार्ड 28 प्रेमनगर चैता मैदान, वार्ड 51 शहीर वीर नारायण सिंह नगर उडिय़ा भवन कार्तिक चौक, वार्ड 70 शहीद कौशल यादव हुड़को सियान सदन, 17 जुलाई को वार्ड 17 नेहरू भवन, वार्ड 29 वृन्दानगर वार्ड कार्यालय, 18 जुलाई को वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी आमोद भवन, 19 को वार्ड वार्ड 18 कान्ट्रेक्टर कॉलोनी आमोद भवन में शिविर लगाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!