Dial 112 की टीम ने बचाई महिला की जान, पति से विवाद के बाद फांसी लगाने जा रही थी महिला

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । दुर्ग पुलिस के डायल Dial 112 के आरक्षकों ने फांसी लगाने जा रही महिला के घर का दरवाज़ा तोड़कर उसकी जान बचाई है। महिला अपने पति से विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाने जा रही थी। डायल 112 की टीम के इस साहसिक काम की दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने सराहना की है।

दरअसल डायल 112 की ड्यूटी में तैनात आरक्षक तारकेश्वर साहू, मुकेश यादव, चालाक मनीष निर्मलकर  व चालक नितेश सिन्हा को एक कॉलर ने फोन कर बताया कि महिला को फोन करने पर वह रिसीव नहीं कर रही है। कॉलर ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद डायल 112 की टीम ने बिना देरी किए कॉलर के बताए अनुसार पते पर पहुंची। लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंचे आसपास पता किया तो घर का जानकारी मिली।

घर के पास पहुंचकर आरक्षकों ने काफी आवाज लगाई लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आरक्षकों ने दरवाजा तोड़ दिया और भीतर पहुंचे। अंदर का नजारा देख टीम हैरान रह गई। घर के अंदर महिला पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी करने की कोशिश कर रही थी। आरक्षकों ने तत्काल महिला को फंदे से उतारा और पानी पिलाया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पति से विवाद के कारण परेशान थी। इसके बाद आरक्षक महिला को मोहन नगर थाने लेकर पहुंचे। थाने में महिला के पति को भी बुलाया गया और दोनों को समझाइश देकर रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!