लव मैरीज के बाद पत्नी पर शक : पति ने गला घोंटकर की हत्या, थाने में पहुंचकर किया सरेंडर

by sadmin
Spread the love

बिलासपुर, ShorGul.news । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में युवक ने अपनी की पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। 6 माह पहले लव मैरीज करने वाले युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर ही संदेह था। इसी संदेह के कारण उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। हत्या के बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम सेलर निवासी करण सूर्यवंशी ने छह माह पहले रमतला की रहने वाली रितिका के साथ लव मैरिज की थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन कुछ दिनों से दोनों मे अनबन होने लगी थी। करण को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था।

विवाद के कारण उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी, लेकिन करण फिर उसे सुलह कर घर ले आया। घर लाने के बाद सोमवार रात भी दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि करण ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद सारी रात जागता रहा। फिर इसकी जानकारी परिजनों को दी और थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!