पत्नी से अवैध संबंध के शक में काटा दोस्त का गला फिर पिया उसका खून

by sadmin
Spread the love

कर्नाटक, ShorGul.news । कर्नाटक से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आई है। एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध है। इसी बात से गुस्साए आदमी ने अपने दोस्त का गला काट दिया और गला काटने के बाद उसका खून भी पिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त की हालत गंभीर बनी है। एक व्यक्ति ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया है। घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की है।
पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने मारेश को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले मामूली बहस हुई फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी विजय को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से महेश का गला काट दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय ने पहले मारेश का गला काटा। बाद में उसको खूब पीटा। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीना शुरू कर दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस को घटना का पता चला तो उसने विजय को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!