लाखों की अवैध शराब परिवहन करते भिलाई में पकड़ा गया पखांजुर का युवक

by sadmin
Spread the love

भिलाई, ShorGul.news । पुलिस चौकी स्मृति नगर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा गया एक आरोपी को पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु. से.), प्रभात कुमार (भा.पु.से.). थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा थाना सुपेला के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश मे निर्मित शराब की अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए विक्रय हेतु वाहन टाटा एल्ट्राज कार क. CG 04 NV 2734 में 19 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48-48 पौवा प्रत्येक पौवा मे 180 एमएल शराब भरी हुई कुल शराब की मात्रा 164 160 वल्क लीटर किमती 1,00320/ रू. शराब परिवहन करते पकड़ा आरोपी के खिलाफ धारा-34 (2) आबकारी एक्ट के तहत सशक्त कार्यवाही की गई। उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, उप निरीक्षक बलदाऊ चंद्राकर, आर. – 1493 अहफाज खान, ए.सी.सी.यू. के प्र.आर. 1777 सगीर खान, आर. 330 जी. रवि आर. 613 अजय कुमार आर. 477 अमित सिंह, आर. 829 विवेक पोद्दार का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

निताई मिस्त्री पिता स्व. किरण मिस्त्री उम्र 36 वर्ष निवासी पीबी / 116 वार्ड न. 02 पंखाजुर, थाना नगर थाना पंखाजुर जिला कांकेर उत्तर बस्तर, हाल मुकाम अमन नगर मोवा मोह. रियाज का मकान थाना मोवा जिला रायपुर

जप्त संपत्ति

(1) 912 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब 184.160 वल्क लीटर किमती करीबन 100320/ रू. ( अक्षरी एक लाख तीन सौ बीस रूपये),

(2) वाहन टाटा एल्ट्राज कार क. – CG 04 NV जिला 2734 किमती करीबन 7,00,000/ रू.

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!