शादी के अगले दिन दूल्हा-दुल्हन संग छह रिश्तेदारों को काट डाला

by sadmin
Spread the love

मैनपुरी, ShorGul.news । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल को दहला देने वाली घटना हुई। युवक ने अपने ही परिवार के लोगों, रिश्तेदार और एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सभी सो रहे थे। एक दिन पहले ही छोटे भाई की शादी होकर आई थी। घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे। युवक के सिर पर न जाने क्या भूत सवार हुआ  कि उसने बके से नवविवाहित भाई और उसकी दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों को काट डाला। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी और मामी पर भी हमला किया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे।
रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दिया। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बका से आंगन में लेटे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की बका से गला काटकर हत्या कर दी।
हमले में सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!