नगर निगम के 27 वार्ड में दो दिन नहीं खुलेगा नल, बुध व गुरुवार को टैंकर से की जाएगी जल आपूर्ति

by sadmin
Spread the love

रिसाली, ShorGul.news । फिल्टर प्लांट बंद होने की वजह से नगर पालिक निगम रिसाली के 27 वार्डो में 2 दिन नल नहीं खुलेगा। आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थिति को देखते हुए जल कार्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। जल कार्य विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शिवनाथ इंटक वेल से जल शोधन संयंत्र तक के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लिकेज है। लिकेज मरम्मत कार्य दुर्ग में बुधवार से आरंभ किया जाएगा। इस वजह से रिसाली निगम क्षेत्र के 27 वार्ड में बुधवार की शाम और गुरुवार को दोनो पहर पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। गुप्ता ने बताया कि प्रभावित वार्ड को सूची बद्ध कर लिया गया है। वहा टैंकर से पेय जल आपूर्ति की जाएगी। निगम क्षेत्र के टाउन शिप के 7 वार्ड में भिलाई इस्पात संयंत्र और डूंडेरा _ पुरैना के 6 वार्ड पानी सप्लाई मोरीद से किया जाता है। निगम क्षेत्र के 13 वार्ड में पेय जल आपूर्ति नियमित समय पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!