जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू ने किया नामांकन दाखिल..

by sadmin
Spread the love

दुर्ग, ShorGul.news । दुर्ग जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र  क्रमांक 06 के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी कार्यकताओं के साथ बैठक कर कार्यकताओं को उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई।
जिला पंचायत सदस्य उक्त रिक्त सीट जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव के आकस्मिक निधन पर यह सीट खाली थी।अब  इस सीट से ग्राम रसमड़ा निवासी लक्ष्मी साहू को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाई है।
शुक्रवार को कांग्रेस के सैकड़ों  कार्यकताओं ने रैली निकालकर प्रत्याशी के समर्थन में गाजे बाजे के साथ नारे लगाकर जबरदस्त उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में गजब का जोश व उत्साह देखा गया।
इस मौके पर  विशेष रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव,अध्यक्ष केश शिल्प बोर्ड  नंदकुमार सेन ,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़, कृषि सभापति योगिता चंद्राकार,प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन,सभापति टिकेश्वरी देशमुख, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर,  अध्यक्ष ब्लॉक  कांग्रेस कमेटी रिसाली मुकुंद भाउ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू,अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेन्द्र यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष  मुकुंद पारकर,मोहन हरमुख,रूपेश देशमुख, डाक्टर पिलेश्वर साहू, सहित जिला कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस ,युवा  कांग्रेस,रिसाली नगर निगम के  पार्षद गण,जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य , सरपंच गण ,राजीव युवा मितान के साथी गण ,जोन प्रभारी, सेक्टर , बुथ प्रभारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल हुऐ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!