अंकराशि : इन बर्थडेट वाले लोगों को 14 नवंबर को मिलेंगे शुभ समाचार, धन- लाभ के योग

by sadmin

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 14 नवंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पहले से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 3-  आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नए-नए विचार मन में आएंगे। आप सकारात्मकता से परिपूर्ण रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक 8- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मन किसी बात से चिंतित हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 9- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। मानसिक तनाव हावी हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।

Related Articles

Leave a Comment