नगर पंचायत का ऐलान: यहां बनेगा नगर पंचायत, CM भूपेश ने की कई घोषणाएं

by sadmin
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने सहित कई घोषणाएं की है। उन्होंने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों को शासकीय कार्यक्रमों की क्रियान्वयन से मिल रहे लाभ के बारे में रूबरू जानकारी ली। उन्होंने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम लाल बहादुर नगर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत वहां के हनुमान मंदिर और सांई मंदिर में पूजा-अर्चना और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की। मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने खुमरी पहनाकर सम्मानित किया।  

मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से चर्चा के दौरान लोगों की मांग पर लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन व किसान सुविधा केंद्र, मांगीखुटा जलाशय निर्माण, जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति और ग्राम माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के 77 हितग्राहियों को मोटराइज्ड सायकल, ट्राय सायकल, पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेण्डर, बीज कीट आदि वितरण किया। 

 मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा में बैठकर हम योजना बनाते हैं। सचिवालय में इस पर बारीकी से कार्य होता है फिर जिला प्रशासन इसे कार्यान्वित करता है। इन योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, यह जानने के लिए आया हूँ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सबसे पहले किसानों को भारी भरकम खेती-किसानी के कर्ज से मुक्त करने का फैसला किया। इसके लिए हमने अल्पकालिन कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाई। 

घोषणाएं 

1. लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा। 2. लाल बहादुर नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा। 3. ग्राम आलीवारा में किसान सुविधा केंद्र खोलने की घोषणा। 4. ग्राम आलिवारा में हाईस्कूल का हायर सेकंडरी स्कूल में उन्नयन। 4. मांगी खुटा जलाशय निर्माण और जमारी डायवर्सन क्रमांक 2 के प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी करने की घोषणा। 5. माटेकसा से पिनकापार वृहद पुल निर्माण की घोषणा।

ग्राम अर्जुनी में कॉलेज खोलने की घोषणा की। तुमड़ीबोड़-सूखानाला बैराज सिंचाई परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति। डोंगरगाँव में माटीकला, शिल्पकला के लिए ग्लेजिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। डोंगरगाँव के सभी वार्डों में गली क्रांकीटीकरण किया जाएगा।कोटरासरार से मोहभट्टा तक सड़क निर्माण करवाया जाएगा। मचानपार में हाईस्कूल भवन निर्माण किया जाएगा।बुद्धुभदरा में हाईस्कूल निर्माण की घोषणा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!