फिजियोथैरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रक्रिया शुरू.. अब अंतिम तिथि 14 नवंबर

by sadmin
Spread the love

दुर्ग। संचालक चिकित्सा शिक्षा के आदेश दिनांक 09 नवंबर के आदेशानुसार फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम ऑनलाइन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 09 नवंबर से 14 नवंबर तक कर दी गई है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु नीट में सम्मिलित सभी पात्र है तथा इस पाठ्यक्रम हेतु कोई न्यूनतम अर्हताकारी अंक की बाध्यता नही है। ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में प्रवेश वर्ष 2022 में एमबीबीएस या बीडीएस में ऑनलाईन आवेदन किया है को पुनः ऑनलाईन आवेदन शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं है।
ऑन-लाइन आवेदन 4 नवम्बर संध्या 5 बजे से प्रारम्भ हो गया है जो विद्यार्थी पंजीयन से वंचित रह गये है, वे 20 नवम्बर के पश्चात पंजीयन करा सकते है।
संचालक चिकित्सा शिक्षा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को केवल एक बार रिसेट एप्लीकेशन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों द्वारा रिसेट एप्लीकेशन का चयन करने पर पुराना ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म कैंसल हो जायेगा एवं आवेदक नया ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे । रिसेट एप्लीकेशन शुल्क एक हज़ार रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया हेतु नियम छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा फिजियोथैरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2018 का अवलोकन किया जा सकता है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ,काउंसलिंग, आवंटन इत्यादि से संबंधित जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.co.in का नियमित अवलोकन करें तथा निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय में आबंटन संचालक चिकित्सा शिक्षा द्वारा गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!