धर्मजीत सिंह रहेंगे स्वतंत्र विधायक, विस अध्यक्ष ने व्यवस्था दी

by sadmin
Spread the love

रायपुर। धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म नहीं होगी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह विधानसभा में स्वतंत्र विधायक के रूप में रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने यह व्यवस्था दी है।

जकांछ ने धर्मजीत की सदस्यता को समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत को पत्र लिखा था। उसके बाद डॉ. महंत ने व्यवस्था दी है कि धर्मजीत सिंह स्वतंत्र विधायक के रूप में सभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था जकांछ के विधायकों से अलग की जाएगी।

धर्मजीत सिंह को निष्कासित किए जाने पर उन्हें सभा में असंबद्ध सदस्य के रूप में अभिलिखित नहीं किया जाएगा। इससे साफ है कि धर्मजीत की विधानसभा सदस्यता खत्म नहीं होगी। जकांछ ने धर्मजीत को 18 सितंबर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित कर दिया था। जकांछ अध्यक्ष रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने डॉ. महंत से मिलकर धर्मजीत की सदस्यता समाप्त करने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!