2 दिवसीय उज्जैन प्रवास पर रहेंगी राज्यपाल अनुसुईया उइके

by sadmin
Spread the love

रायपुर। मध्य प्रदेश, उज्जैन में होने वाले अनेक कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए राज्यपाल अनुसुईया उइके मध्य प्रदेश में रहेंगी। राज्यपाल उइके 10 नवंबर से 11 नवंबर तक उज्जैन प्रवास पर होंगी। इस दौरान राज्यपाल 10 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे दशहरा मैदान उज्जैन में स्टेडियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल उइके शाम 4 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास संस्कृति संकुल, कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह में शामिल होंगी।

उज्जैन प्रवास के दूसरे दिन 11 नवंबर की सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर का दर्शन करेंगी और दोपहर 12.10 बजे मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी।  

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!