भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 9 नवंबर की सुबह सोने और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना उछाल के साथ 51 हजार रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम भी अब 61 हजार के पार जा पहुंचे हैं. आइये जानते हैं, क्या है सोने-चांदी का आज का भाव.
सर्राफा की कीमतों में पर ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है. जिसकी वजह से आज घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी के भावों में कमजोरी देखी जा रही है. जबकि वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी के भावों में तेजी का रुख देखा जा रहा है. एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 130 रुपये की गिरावट के साथ 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 161 रुपये की गिरावट के साथ 61,798 रुपये प्रति किलो पर है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 34.44 डॉलर की तेजी के साथ 1708.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. वहीं,, हाजिर चांदी में 0.53 डॉलर की तेजी दर्ज की गई है और यह 21.30 डॉलर प्रति औंस पर है.
भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-
मुंबई, हैदराबाद, केरल और कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 46,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने के रेट 46,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चेन्नई, कोयंबटूर, और मदुरै में 22 कैरेट सोने के रेट 47,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं.
चांदी के रेट
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, वडोदरा, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में चांदी के भाव 61,700 रुपये प्रति किलो पर हैं. चेन्नई, कोयंबटूर, बेंगलुरु हैदराबाद और केरल में चांदी के रेट 66,700 रुपये प्रति किलो पर हैं.
