रायपुर कोरबा और रायगढ़ में आयकर विभाग की दबिश, एक उद्योगपति के दो ठिकाने और ट्रांसपोर्टर के अलावा…………. पढ़िए पूरी खबर

by sadmin
Spread the love

रायपुर। प्रदेश के तीन शहरों में कारोबारियों और उद्योगपतियों के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। बताया जाता है कि आयकर विभाग ने बुधवार को सुबह रायपुर और रायगढ़ में एक उद्योगपति, कोरबा के कारोबारी और रायगढ़ के कोयला ट्रांसपोर्टर के घर दबिश दी है।

सूत्रों के अनुसार रायगढ़ के NR इस्पात के रायगढ़ और रायपुर के ठिकानों पर दबिश दी गई है वहीं रायगढ़ के बाबा ट्रांसपोर्ट के गजानंदपुरम स्थित घर में आयकर के रेड हुई है।  कोरबा में भी एक व्यापारी के घर और दफ्तर में छापेमारी की खबर है लेकिन उसका नाम सामने नहीं आ रहा है। यह रेड एकदम तड़के हुई है।

इससे पहले प्रदेश में ED की रेड हुई थी। जिसमें रायगढ़ कलेक्टर के बंगले में पहले रेड हुई इसके बाद उनके गांव के  घर पर भी रेड हुए। ऐसा लगता है कि चुनावी साल पूरा रेड में ही निकलेंगे। NR इस्पात के स्टील और पावर जेनरेशन की फैक्ट्री है और आने वाले दिनों में एक बड़ा प्रोजेक्ट लगाने की योजना पर भी काम चल रहा है। उनके घर पिछले साल शादी थी और आगामी दिसंबर में भी एक शादी होनी है। ऐसे में उनके लिए यह रेड मुश्किलें बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!