अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई के कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, सांसद ने दिए लाइब्रेरी के लिए पांच लाख रुपए

by sadmin
Spread the love

भिलाई। अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई 3 के चुनाव पश्चात आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। विशेष न्यायाधीश शैलेश कुमार तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भिलाई 3 के न्यायालय ईमानदारी से कार्य करें, इसलिए ईश्वर आपको अन्य के बीच से चुनकर भेजा हुआ है। खुशियों के बीच अपनी नैतिकता को नहीं भूले, ज्ञान से अपराधियों को काबू में रखा जा सकता है। लाइब्रेरी हमेशा बड़ी और सशक्त होनी चाहिए।

श्री तिवारी ने कहा कि जज को कोई भी जज ना कर सके वही जज है। अपराधी से अच्छा व्यवहार करना हम सबका दायित्व है, अपराधियों से घृणा नहीं करनी चाहिए। श्री तिवारी ने कहा कि समाज को भी देखना है उसे दिशा देना है , हम सबकी जिम्मेदारी है समाज हमारी ओर देख रहा है। फीस के लिए सिर्फ वकालत ना करें। जज एक पिता की तरह है उसे पदवी मिली हुई है ,ईश्वर जिसे चाहेगा उसे ही न्याय मिलता है।

व्यवहार न्यायाधीश पंकज दीक्षित ने कहा कि मैं भी पहले वकील रहा हूं वकीलों के परेशानियों से अवगत हूं ,नॉलेज ही पावर है वही इंसान को आगे बढ़ाता है। लाइब्रेरी का हमेशा उपयोग करना चाहिए, इसे शोभा की वस्तु नहीं बनने देना चाहिए ।दुर्ग अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने एडवोकेट एक्ट को अनिवार्य रूप से लागू कराने की मांग सांसद से की।उन्होंने कहा कि सब की सुरक्षा करने वाले आज असुरक्षित भाव से जी रहे हैं, उन्होंने इलाहाबाद कोर्ट के घटना की व्याख्या की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस व्यवहार न्यायालय की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व 2 जुलाई को दो कमरे से शुरू की गई थी।आज व्यवहार न्यायालय लगातार अपनी अपेक्षाओं के अनुसार खरा उतर रहा। लोगों को न्याय प्रदान करना ही न्यायालय का काम है। न्यायपालिका से सभी को बड़ी उम्मीद रहती है। न्यायपालिका सभी पर लगाम लगाती है। हम लोग भले ही संविधान बनाते हैं लेकिन अंत में न्याय मांगने के लिए न्यायालय का ही शरण लेना पड़ता है। 

सचिव वेद प्रकाश ने लाइब्रेरी के लिए अतिथियों से 20लाख रुपए की मांग रखी। अधिवक्ता संघ के संरक्षक गणेश शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन धीरज कुमार वैद्य ने किया। इस अवसर पर रुखमणी जोशी उपाध्यक्ष सचिव, हेमंत वर्मा उपाध्यक्ष, मनोज मित्रा सा / किडा सचिव, रेखा परघनिया कोषाध्यक्ष जैन कुमार सोनवानी सह सचिव, कु. कुसुम शाह ग्रन्थालय सचिव, जैन कुमार सोनवानी सह सचिव, श्रीमती डी. गितांजली, मुकेश मुलचंदानी, संजू वर्मा, राजेन्द्र कुमार देवांगन, के. अप्पा राव, अमृका प्रसाद वर्मा, अजय बछिया, अश्वनी भारती, कमलेश साहू, विनोद डहरिया बी. आर. रंगारी, विकास चौधरी, डी. संजीवी, भूपेन्द्र यादव, सुधीर त्रिपाठी, नेतराम देवांगन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!