रायपुर। 11 नवंबर को बिलासपुर में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जंगी प्रदर्शन आयोजित है। इसको सफल बनाने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। दरअसल इसके जरिए भीड़ जुटाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का संकेत देना चाहती है पर इससे पहले ही भाजपा पदाधिकारियों में आपस में भिड़ने की खबरें आ रही हैं।

भीड़ जुटाने की गरज से ही 7 नवंबर को बालोद जिला प्रभारी केदार गुप्ता बैठक लेने बालोद गए थे। वे चाहते थे कि बालोद से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं बिलासपुर पहुंचें लेकिन जनजागरुकता के सूत्र यह बता रहे हैं भाजपा के बालोद जिले के कद्दावर नेता यशवंत जैन से उनकी हॉट टॉक हो गई । इसके बाद केदार गुप्ता से नाराज होकर यशवंत जैन आज 7 नवंबर को बालोद के जितने भी व्हाट्सएप ग्रुप से वे जुड़े थे, उसमें मैसेज डाला कि वे बालोद जिले की सक्रिय राजनीति से अलग हो रहे हैं।
इस विवाद के बाद बालोद जिले के भाजपा के कुछ लोगों में हर्ष व्याप्त है तो कुछ लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि यशवंत को ग्रुप छोड़ना पड़ा। दरअसल यशवंत जैन व केदार गुप्ता में कई दिनों से अहम का टकराव चल रहा है क्योंकि दोनों अपने आपको राष्ट्रीय स्तर का नेता मानते हैं। इसके पहले भी दोनों कई बार भिड़ चुके हैं। बालोद में बन रहे भाजपा कार्यालय के एक कार्यक्रम के दौरान भी दोनों आमने-सामने हो गए थे।
ये लिखा है संदेश में

मैं बालोद जिले की भाजपा की राजनीति से खुद को अलग करता हूं आपसे मिले सहयोग के लिए सभी आभा।
यशवंत जैन
