24
दुर्ग । छत्तीसगढ़ रजिस्टर्ड कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को समस्त पदाधिकारी लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास में मुलाकात किए एवं ठेकेदारों की समस्याओं से उनको अवगत कराया गया। एसोसिएशन ने मंत्री से बीटी पैच वर्क कार्यों के लिए डामर प्लांट के लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म करने की पुरजोर मांग की एवं मंत्री जी से आग्रह किया, क्योंकि बीटी पैच वर्क कार्य कोई स्पेसिफिक कार्य नहीं है अत: छोटे ठेकेदारों को एक करोड़ तक के बीटी पैच वर्क निविदा में भाग लेने दिया जावे। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से विचार किया एवं आश्वासन दिया कि इस पर हम उचित कार्यवाही करेंगे।
