बस की ठोकर से दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत, बस सवार यात्री भी हुए घायल, पुलिस मौके पर, पढ़िए पूरी खबर

by sadmin
Spread the love

रायगढ़। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में मंगलवार की सुबह बस की तो ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रायगढ़ से अंबिकापुर के लिये निकली वासुदेव बस घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमलीडीह के पास बाईक सवार दो युवकों को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। 

इस घटना में जहां बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाईक सवार एक अन्य युवक के अलावा बस में सवार एक दर्जन से भी अधिक लोगों को काफी चोटें आई हैं जिन्हें उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। 

बताया जा रहा है कि बाईक सवार युवक जमडबरी निवासी है और भेंडरा पंचायत से मेला देखकर वापस अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान बस की चपेट में आकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाने की टीम दल बल के साथ मौके की ओर रवाना हो गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!