वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से सोमवार को चांदी में गिरावट देखी जा रही है. जबकि, सोने में हल्की मजबूती दर्ज की गई है. हालांकि, वैश्विक बाजारों में सोने के भावों में गिरावट दर्ज की गई है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भावों में हल्की मजबूती आते हुए देखी गई है. एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 76 रुपये की मजबूती के साथ 50,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. चांदी दिसंबर वायदा 258 रुपये की गिरावट के साथ 60,280 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. चांदी में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है.
बता दें, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी दिसंबर वायदा 60,358 रुपये प्रति किलो पर निपटा था.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 8.72 डॉलर की गिरावट के साथ 1672.15 डॉलर प्रति औंस पर है. चांदी में 0.28 डॉलर प्रति औंस की कमजोरी आई है और यह 20.56 डॉलर प्रति औंस पर है.
भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट
गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर जारी किए गए भावों के मुताबिक, देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और केरल में 22 कैरेट सोने के रेट 47,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने के रेट 47,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं.
चांदी के रेट
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और चंडीगढ़ में चांदी के भाव 60,400 रुपये प्रति किलो पर हैं. वहीं, चेन्नई, केरल, कोयंबटूर, मदुरै और विजयवाड़ा में चांदी के भाव 66,300 रुपये प्रति किलो पर हैं.
