दिन के उजाले में स्टेट हाईवे में तेंदुआ देख मचा हड़कंप, डर से सहमे ग्रामीण

by sadmin
Spread the love

जशपुर। जिले में नागलोक के नाम से विख्यात तपकरा के जंगलों में तेंदुआ देखें जानें की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब 5 बजे तपकरा वन परिक्षेत्र के समडमा कोतई  बीरा के बीच स्टेट हाईवे में तेंदुआ विचरण कर रहा है।तेंदुआ देखें जानें की पुष्टि कुछ ग्रामीण भी कर रहे है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को जब वे बस से तपकर की ओर आ रहे थे उसी वक्त तेंदुआ स्टेट हाईवे क्रॉस करके जंगल की ओर जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना तपकरा वन परिक्षेत्र के अधिकारियो को दी गई है।

वन विभाग के कर्मचारी अविनाश शर्मा का कहना हैं कि ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना  दी गई है लेकिन अभी तक भौतिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।फिर भी लोगो को अलर्ट किया जा रहा है।हाथी को लेकर हाथी दल का दस्ता अलर्ट रहता है तेंदुए पर भी नजर रखी जाएगी ।

खाश बात यह हैं कि जिस इलाके में तेंदुआ देखें जानें की खबर है आज उसी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा का रात्रि मेला लगना है। यहां के कोटई बीरा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के दिन रात्रि को विशाल मेला लगता है जिसमे ओडिशा झारखंड सहित जिले  के कोने कोने से लोग आते है।ऐसे में तेंदुआ के देखे जाने की खबर से लोग काफी डरे हुए है।

यह बता दें कि जिले में खासकर नागलोक में गजराजो का आतंक काफी पहले से है और सांपों की अधिकता के चलते इस इलाके को नागलोक कहा जाता है।याने गज और भुजंग तो यहां पहले से थे ओर तेंदुआ की भी दस्तक हो गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!