नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने के लिए 15 लाख की धोखाधड़ी, 3 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

भिलाई। नायब तहसीलदार के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी करने वाले फारर आरोपी को स्मृति चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 420, 34 के तहत के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युराज देशमुख के अनुसार प्रार्थी निमाई देवनाथ ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि फरवरी 2021 में उनकी पुत्री को नायब तहसील एवं पुत्र को एम्स अस्पताल में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी श्रेयांश यादव एवं अभिजीत सिंह ने 15 लाख रुपए लिए थे। लेकिन आरोपियों ने न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसा वापस किया है। इसके बाद से आरोपी फरार हो गए थे। फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी श्रेयांश और अरुण को रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी युवराज देशमुक, एएसआई राजेंद्र देशमुख, आरक्षक तुषार व लक्ष्मीनारायण की भूमिका सराहनीय रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!