दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार बाइक खड़े कंटेनर में जा घुसी, मौके पर 3 दोस्तों की चली गई जान

by sadmin
Spread the love

पेंड्रा। हादसा कोटमी से पेंड्रा मुख्य मार्ग पर राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सीधे कंटेनर से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार पेंड्रा के कोटमी चौकी इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। घटना अनुसार टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही बाइक सवार तीनों की जान चली गई। तीनों युवक पसान के रहने वाले थे। 

कोटमी से पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात 9 बजे हुए हादसे में बाइक सवार 3 युवक पसान से पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने यूपी-82 टी-5586 कंटेनर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक कंटेनर के पीछे से बड़ीू तेजी से टकराई जिससे उसमें सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस भीषण हादसे में जान गंवाने वालों में बसंत प्रजापति पिता महेश प्रजापति (20), शुभम मानिकपुरी पिता बलदाऊ मानिकपुरी (20) व सूरज प्रजापति (20) है। पुलिस के अनुसार तीनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई। तीनों युवक दोस्त थे। बाइक चलाने वाला बसंत प्रजापति और सूरज प्रजापति दोनों कोरबा के पसान के रहने वाले थे। तीसरा शुभम प्रजापति कोटा का रहने वाला था। तीनों के पिता क्रेडा विभाग कोरबा जिले में पदस्त हैं। 

परिजनों के अनुसार रविवार शाम बसंत प्रजापति के साथ सूरज और शुभम घर से घूमने जाने की बात कहते हुए पेंड्रा निकले थे। कुछ देर बाद परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। कोटमी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव लेकर मरचुरी में रखवा दिया है। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पेंड्रा पुलिस ने शव का पंचनामा कर, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!