दुर्ग । पुलिस अधीक्षक दुर्ग डा अभिषेक पल्लव के निर्देशन में दुर्ग में लगातार अवेध गतिविधियाँ संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है l इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक द्वारा ज़िले के सभी अधिकारियों को ज़िले में अवेध रूप से संचालित आहता सेंटर पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था l शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग संजय ध्रुव तथा ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू के निर्देशन में टीम गठित कर आहता सेंटरो पर कार्यवाही किया गया l
छावनी अनुभाग में Csp छावनी प्रभात कुमार के नेतृत्व में जामुल आहता सेंटर पर दबिश दी गई जहाँ पुलिस अधीक्षक दुर्ग डा अभिषेक पल्लव भी उपस्थित रहे। lजामुल आहता सेंटर संचालित करने वाले को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है वहाँ अत्यधिक संख्या में सार्वजनिक संख्या में शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति मिले जिनके विरुद्ध कार्यवाही किया गया l
दुर्ग अनुभाग में Csp दुर्ग वैभव बैंकर , भिलाई नगर अनुभाग में निखिल रखेजा ,पाटन अनुभाग में sdop देवांश राठोर व धमधा अनुभाग में DSP संजय पुण्डीर के नेतृत्व में 105 लोगों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया l
थानावार कार्यवाही-
दुर्ग 18, उतई 17, नंदिनी 15, पद्मनाभपुर 14, जामूल 09, भिलाई नगर 07, जामगांव 06, अंडा 05, ज़ेवरा सिरसा 05, धमधा 03, रनितराई 02, नेवई 03
पुलगांव 01।
