टी20 वर्ल्ड कपः 187 रन का लक्ष्य, जिम्बाब्वे का 10 ओवर, में 59 रन, 5 विकेट, चकाभवा भी खाता खोले बिना आउट

by sadmin
Spread the love

टी20 वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मेलबर्न में मैच जारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का लक्ष्य दिया है। यह सुपर-12 राउंड का आखिरी मैच है। अभी जारी मैच के अनुसार जिम्बाब्वे का 10 ओवर, में 59 रन, 5 विकेट हुआ है। बता दें कि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उसके 4 मैच में छह अंक हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सुपर-12 राउंड का समापन शीर्ष पर रहकर करेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

2 ओवर में केवल 3 रन के साथ जिम्बाब्वे का दो विकेट गिरा 

अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे की टीम को 2 झटका दिया। मधेवेरे के बाद रेजिस चकाभवा भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके। अर्शदीप सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड आउट किया। मधेवेरे जहां पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वहीं, रेजिस चकाभवा ने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके। 2 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर तीन रन रहा।

पहली गेंद पर जिम्बाब्वे का गिरा पहला विकेट

मैच के दौरान जिम्बाब्वे का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया था। मधेवेरे ने भुवनेश्वर की गेंद को कवर की दिशा में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे शार्ट कवर में खड़े विराट कोहली के पास चली गई। कोहली ने शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भुवनेश्वर ने रेजिस चकाभवा को भी विकेट के सामने फंसाया। अंपायर ने आउट नहीं दिया को भारत ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। हालांकि, रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी। इस तरह भारतीय टीम ने पहला रिव्यू गंवा दिया। एक ओवर का खेल पूरा होने के बाद जिम्बाब्वे की टीम एक विकेट खो चुकी  थी, कोई रन नहीं बना।

केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक जमाया। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए। वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मैच के अंत में कई अविश्वसनीय शॉट्स लगाए। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए।

कोहली और राहुल पवेलियन लौटे

ढाई बजे तक भारत को लगातार 2 ओवर में दो झटके लगे थे। 12वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। शॉन विलियम्स ने विराट कोहली को रेयान बर्ल के हाथों कैच कराया। कोहली 25 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। विलियम्स की गेंद पर विराट बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे थे और डीप मिड ऑफ में बर्ल को कैच थमा बैठे। इसके बाद 13वें ओवर में सिकंदर रजा की गेंद पर छक्का लगाकर केएल राहुल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। यह इस टूर्नामेंट में उनका पांचवां अर्धशतक रहा। इसके बाद अगली गेंद पर फिर से बड़े शॉट के चक्कर में राहुल कैच थमा बैठे। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। राहुल और कोहली के बीच 48 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। पारी अच्छी रही, 10 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए थे।  

ये है दोनों टीमें

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेयरे, क्रेग इरविन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुन्योन्गा, रेयान बर्ल, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड एनगरवा, तेंदई चतारा, ब्लेसिंग मुजरबानी।  

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!