सरेआम शराब पीते 35 गिरफ्तार

by sadmin
Spread the love

रायपुर । राजधानी पुलिस ने नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान चलाते हुआ सरेआम शराब पीते एवं पिलाते 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार कबीरनगर पुलिस ने हीरापुर शराब भट्टी के पास सरेआम शराब पीते आरोपी फगेश्वर साहू 31 वर्ष, कैलाश बघेल 40 वर्ष व धनंजय यादव 31 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह मोवा पुलिस ने आरोपी मनोज राव 28 वर्ष व राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी नरेश कोसरिया 38 वर्ष, टिकेश साहू 40 वर्ष, हरिश जोगी 29 वर्ष व होमेन्द्र साहू 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी निखिल ठाकुर 26 वर्ष, संजय चतुर्वेदी 36 वर्ष व संजय बाग 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी दीपक यादव 35 वर्ष, कामता ध्रुव 31 वर्ष, कपिल यादव 25 वर्ष, मनीष चौबे 36 वर्ष, अजय कुमार साहू 38 वर्ष, स्वामी दयालू साहू 63 वर्ष, रितेश दास मानिकपुरी 26 वर्ष, त्रिलोकचंद मानिकपुरी 21 वर्ष, सोहन साहू 22 वर्ष, अजय दास मानिकपुरी 26 वर्ष व खुशदील मानिकपुरी 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। इसी तरह खरोरा पुलिस ने आरोपी जय कुमार 36 वर्ष, चमन लाल वर्मा 50 वर्ष, राकेश यादव 22 वर्ष, बोधूराम धीवर 50 वर्ष, पुनितराम धीवर 26 वर्ष, लोमेश साहू 25 वर्ष व मुरारी देवांगन 34 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं विधानसभा पुलिस ने आरोपी रामसिंह वर्मा 44 वर्ष, इन्द्रमन मिश्रा 34 वर्ष, कैलाश क्षत्रिय 49 वर्ष, सीताराम मिश्रा 38 वर्ष, रोशन गुप्ता 32 वर्ष, तुलाराम महानंद 53 वर्ष व जयनारायण गौतम 55 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!