पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी बोलीं- भारत को हराया तो जिम्बाब्वे के लड़के से करेंगी शादी

by sadmin
Spread the love

पाकिस्तान की एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने सेहर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यह ऐलान किया है कि अगर जिम्बाब्वे भारत को हरा देता है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी। उनका यह ट्वीट जिम्बाब्वे द्वारा पाकिस्तान को एक रन से हराने के एक हफ्ते बाद आया है। खेल प्रेमियों के साथ दूसरे लोग, खासकर युवा इसे चटखारे लेकर वायरल कर रहे हैं। एक तरह से युवाओं के बीच सेहर का यह ट्वीट मनोरंजन का किस्सा बन गया है। 

दरअसल सेहर ने 2019 में जिमी नीशम को खुले आम ट्वीट कर कहा था कि जिम्मी क्या तुम भविष्य में मेरे बच्चे के पिता बनने चाहते हो’, ‘आई लव यू।’ यानी वे अकसर इस तरह के बयान देती रहती हैं जिसे लोग चटखारे लेकर फैलाते हैं और रोचक प्रस्ताव भी उन्हें देते हैं। 

दरअसल भारत और जिम्बाब्वे के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप में सुपर 12, ग्रुप 2 का आखिरी मैच रविवार 6 नवंबर को खेला जाएगा लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान की एक्ट्रेस सेहर शिनवारी सुर्खियों में हैं। उल्लेखनीय है कि भारत इस समय ग्रुप 2 के प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। भारत अगले मैच में जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम पर अभी भी संदेह बना हुआ है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के 5 और पाकिस्तान के चार अंक हैं। यदि पाकिस्तान अपने अंतिम मैच में बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराता है और दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है क्योंकि ऐसे में दोनों टीमों (पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका) के 6-6 अंक होंगे। लेकिन ऐसे में नेट रन रेट बड़ा कारक बनेगी और जिसका नेट रन रेट अधिक होगा वह टीम ही क्वालीफाई करेगी। लेकिन यह इतना आसान नहीं है क्योंकि बांग्लादेश ने अपने पिछले मैच में भारत को कड़ी चुनौती दी थी और पाकिस्तान के लिए जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं होगा।

2019 में भी किया था ट्वीट, दिया था अनोखा आफर…

सेहर ने 3 नवंबर को ट्वीट करते हुए लिखा, मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी, अगर उनकी टीम चमत्कारिक ढंग से भारत को अगले मैच में हरा देती है। इससे पहले भी सेहर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। सेहर ने 2019 में जिमी नीशम को खुले आम ट्वीट कर कहा था कि जिम्मी क्या तुम भविष्य में मेरे बच्चे के पिता बनने चाहते हो’, ‘आई लव यू।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!