हत्या, मारपीट, अपहरण जैसी 21 वारदातों के नक्सली पांडु ने किया समर्पण

by sadmin
Spread the love

जगदलपुर। चांदामेटा जनताना सरकार का प्रमुख, करीब 20 वर्ष से माओवादी संगठन में सक्रिय, माओवादी म पांडु मरकाम ने 4 नवंबर को पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वह जनमिलिशिया, जनताना सरकार एवं कांगेर वेली एरिया कमेटी जैसे संगठन में सक्रिय था तथा छग एवं ओडिशा प्रांत की 21 नक्सल वारदातों में था शामिल, दोनों राज्यों में  हत्या, मारपीट, अपहरण, लूट, आगजनी आदि घटनाओं में था वह शामिल। 

आत्मसमर्पित माओवादी का पूरा नाम पांडु गांजा मडकामी पिता हिड़मा मड़कामी, उम्र (39) था जो ग्राम चांदामेटा पटेलपारा, थाना दरभा, जिला बस्तर  का निवासी है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम ‘‘आमचो बस्तर-आमचो पुलिस’’ के माध्यम से पुनर्वास नीति का प्रचार प्रसार हो रहा है। 

एसएसपी बस्तर -जगदलपुर जीतेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बस्तर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। दो दशक से सक्रिय माओवादी पांडु ने इससे प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!