रिसाली। दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उनके लिए रिसाली नगर पालिक निगम के सभी वार्ड समान है। प्रत्येक वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को गृहमंत्री रिसाली निगम क्षेत्र पहुंचे और 3 करोड़ 11 लाख 27 हजार से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन किए। भूमिपूजन के बाद निगम द्वारा 1 करोड़ 14 लाख से खरीदे 5 वाहनों को हरि झंडी दिखाकर लोकार्पण भी किया।
गृहमंत्री ने कहा कि वैसे तो रिसाली निगम गठन दो वर्ष पहले हो चुका है। शहर सरकार बने केवल 10 माह हुए है। हर दूसरे माह करोड़ों का विकास करने भूमिपूजन लगातार कर रहें है। अलग-अलग वार्डो तक भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि इतना कार्य इस क्षेत्र में अब तक नहीं हुआ है। सभी वार्डो के लिए प्राथमिकता तय कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए वे पैसे की कमि नहीं होने देंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, पीसीसी महामंत्री जितेन्द्र साहू, महापौर परिषद के सदस्य चन्द्रभान ठाकुर, अनुप डे, सोनिया देवांगन, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, ईश्वरी साहू, विलास बोरकर, परमेश्वर, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद अनिल कुमार, जहीर अब्बास, जमुना ठाकुर, रमा साहू, धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, सुनंदा चन्द्राकर, टीकम साहू, सरिता देवांगन, एल्डरमेन संध्या वर्मा, शिशिर साहू, संतूदास, मो. निजाम आदि उपस्थित थे।
24
