हवाई अड्डे पर 3 यात्रियों से 4,97,000 डॉलर जब्त

by sadmin
Spread the love

 मुंबई हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां पहुंचे एक परिवार की साड़ी, जूते और सूटकेस में छिपाकर रखे गए 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए हैं। घटना 2 नवंबर देर रात की है पर हवाई अड्डा अफसरों ने सारी तहकीकात के बाद अब यह सूचना जारी  की है। 

अफसरों ने गुरुवार 3 नबंक को देर रात यह जानकारी दी। 2 नवंबर की देर रात तीन सदस्यीय परिवार फ्लाई दुबई की उड़ान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!